फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घर उजाड़े तो ईंट से ईंट बजा देेंगे’

Mon, 01 Jun 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 यमुना के डूब क्षेत्र में अपने आशियाना डूबने के डर से खासपुर स्थित मांग गौरी टाउन के लोगों ने आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साफ चेतावनी दी है कि उनके घरों से पहले एडीए और प्रशासन के अधिकारी उन निर्माणों को देखें जो ठीक यमुना की तलहटी में हैं। लोगों का कहना है कि खून-पसीने की गाढ़ी कमाई से उन्होंने यह घर खरीदें हैं, ऐसे ही नहीं ढहाने देंगे। इसके लिए ईंट से ईंट बजा देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि दयालबाग के अंतर्गत खासपुर स्थित मां गौरी टाउन के 143 भवनों को ध्वस्त करने के लिए एडीए ने नोटिस जारी कर दिया है। एडीए के अनुसार, यह सभी भवन यमुना के डूब क्षेत्र में होने के कारण अवैध हैं। नोटिस मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मचा है। रविवार को आगरा जमुना ग्रामीण क्षेत्र एवं मां गौरी टाउन आवासीय विकास समिति की बैठक हुई। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 60 वर्ग मीटर के जिन भवनों को एडीए और प्रशासन अवैध बता रहा है, वह उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे से 50 से 100 मीटर की दूरी पर आस्था सिटी, कृष्णा कालोनी, राधा नगर, लोहिया नगर, रजवाड़ा, सीताराम कालोनी, इंदर एन्क्लेव, गिर्राज एन्क्लेव जैसी तमाम कालोनियां हैं। लोगों का कहना है कि मां गौरी टाउन के मकान यमुना से 300 मीटर की दूरी पर हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि उनके घरों को उजाड़ने की कोशिश की गई तो ग्रामीण जनता के साथ मिलकर आमने-सामने की लड़ाई के लिए मजबूर होंगे। बैठक में सतीश चंद मादौरिया, राहुल त्रिपाठी, सुनील यादव, ब्रजेश बघेल, सुरेश चंद निषाद, राम गोपाल, विजय अग्रवाल, कृष्ण शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें