फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गांव जाकर किसानों को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को हरिदर्शन नगर स्थित शिविर कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा अब किसान अपना हक पाने के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे। पदाधिकारी अभियान चलाकर गंाव गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। किसानों केे आंदोलन को अब अन्य संगठनों का समर्थन भी मिल गया है।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा किसानों के वोट हासिल करके केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा पूरी तरह किसान विरोधी साबित हो रही है। किसान पांच महीनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार हठधर्मी रवैया अपनाकर एमएसपी पर कानून बनाने और तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग नहीं मान रही है। यूनियन के प्रवक्ता अनमोल शाक्य ने कहा किसान सर्दी, गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना खेते में मेहनत करता है। उपज का मूल्य तय करने का अधिकार नहीं है।
इसके लिए अभियान चलाकर किसानों को संगठित और जागरूक किया जाएगा। बैठक में नरेंद्र शाक्य, मनोज कुमार, अनुज कुमार, हरनाथ शाक्य, वीरपाल लोधी, संजय वर्मा, अनुराग राजपूत, अमर सिंह, युवराज सिंह, विजय सिंह शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें