फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोरोना टेस्ट के लिए दो-तीन दिन और करना होगा इंतजार

Sun, 24 Dec 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। देश में कोरोना के मामले मिलने के बाद भले ही अलर्ट हो गया हो, लेकिन अलर्ट के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी नहीं हो सकी। कोरोना गाइडलाइन आने के बाद तैयारियां शुरू करने का दावा प्रशासन ने किया है, लेकिन अभी तक कोरोना जांच के लिए लैब का संचालन शुरू नहीं हो सका है। अभी कोरोना टेस्ट की आरटीपीसीआर जांच के लिए 2-3 दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जिले में सर्दी, बुखार, जुकाम, श्वांस रोगियों की संख्या ठंड के चलते लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक श्वांस रोगी पहुंच रहे हैं। वहीं 200-250 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के पहुंच रहे हैं। श्वांस रोगियों और गंभीर बीमार की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य निदेशालय निर्देश दे चुका है, लेकिन जांच के लिए जरूरी केमिकल व किटों की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने सामग्री की आपूर्ति के लिए ऑर्डर दिया है। जिसके कारण अभी तक जांच का सिलसिला शुरू नहीं हो सका है। जांच में देरी कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है। लोग भी सतर्क नजर नहीं आ रहे और न ही लोगों के द्वारा बचाव कार्य किए जा रहे। कहीं भी कोई मास्क लगाए नजर नहीं आता। यहां तक कि अस्पताल में भी बिना मास्क के मरीज पहुंचते हैं।

वर्जन-
- कोरोना जांच के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए ऑर्डर कर दिया गया है। मंगलवार तक जांच शुरू होने की उम्मीद है। अन्य तैयारियां भी प्राथमिकता से की जा रही हैं- डाॅ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें