फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के दीवानों के लिए है ये खबर, यहां बनाया जा रहा उनके लिए बेहद खास सेल्फी प्वाइंट

Tue, 13 Mar 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एकसप्रेस वे
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण इनर रिंग रोड पर सेल्फी प्वाइंट बनाएगा। यह प्वाइंट ऐसे स्थल पर होगा जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले पर्यटक रुककर सेल्फी ले सकें। 
विज्ञापन


प्राधिकरण के अफसरों के यह विचार इसलिए आया है कि इनर रिंग पर बड़ी संख्या में पर्यटक सेल्फी लेते हैं। सेल्फी प्वाइंट पर मुसाफिरों की सुविधा के लिए टायलेट और काफी हाउस जैसी सुविधा भी उपलब्ध होगी। 

आगरा में अब अधिकांश पर्यटक यमुना एक्सप्रेसवे से इनर रिंग पर सफर करते हुए फतेहाबाद रोड पर पहुंचते हैं और वापसी में इसी मार्ग को पकड़ते हैं। इसी तरह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से भी प्रतिदिन बड़ी तादाद में पर्यटकों का आवागमन होता है। 
विज्ञापन


देश का सबसे पहला एक्सप्रेसवे (यमुना एक्सप्रेसवे) और देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे) पर सेल्फी लेने का भी मुसाफिरों में होड़ रहती है। 

मुसाफिरों के इसी क्रेज को भुनाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने सेल्फी पाइंट बनाने की योजना तैयार की है। अधिकारियों के मुताबिक यह सेल्फी प्वाइंट इनर रिंग रोड और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के जंक्शन पर बनाया जाएगा। 

यहां एक छोटा पार्क विकसित किया जाएगा और वहां ताजमहल की बड़ी बैकड्राप बनाई जाएगी। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए वहां टायलेट की व्यवस्था होगी। 

इसके साथ वहां खानपान की व्यवस्था करने का भी प्रस्ताव है ताकि लंबी दूरी की यात्रा करके आने वाले पर्यटकों को शहर में प्रवेश करने से पहले कुछ राहत मिल सके। 
विज्ञापन

मोक्ष धाम सुधार योजना गति पकड़ेगी

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा का कहना है कि ताजगंज मोक्ष धाम का सुधार कार्य चल रहा है। यहां विद्युत शवदाह गृह की अतिरिक्त यूनिट लगाई जा रही है। 

ग्रीन क्रिमिनेशन सिस्टम भी लगाया जा रहा है लेकिन ग्रीन क्रिमिनेशन सिस्टम में कुछ तकनीकी पेंच फंस गए हैं। इनका निराकरण जल्द से जल्द से करने की कोशिश होगी। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि वे मंगलवार सुबह मोक्ष धाम का निरीक्षण कर वहां की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि विकास प्राधिकरण सेल्फी प्वाइंट की योजना पर विचार कर रहा है। फिलहाल यह प्रस्ताव प्राथमिक स्टेज पर है। जल्द की वहां मौका मुआयना करके योजना को अंतिम रूप देने पर काम किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें