फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: बुजुर्ग महिला को जंगली सुअरों ने बनाया निवाला, खेतों में पड़े मिले क्षत-विक्षत अंग

Tue, 23 Jun 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • शुक्रवार को वृद्धा पालतू सुअरों को खेतों में ले गई थी चराने
  • क्षत-विक्षत मिले अंग, परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
जंगली सूअर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के थाना जलेसर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को जंगली सुअरों ने निवाला बना लिया। महिला अपने पालतू सुअरों को चराने के लिए शुक्रवार शाम को खेतों की ओर ले गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। रविवार की सुबह जंगल में उसके अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले।  

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बचेपुरा निवासी मनीष पुत्र स्वर्ण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसकी मां विरमा देवी (60) पालतू सुअरों को खेतों में चराने के लिए लेकर गई थी। देर शाम तक जब नहीं लौटी तो चिंता होने लगी। तलाश करने पर खेतों में सुअर तो मिल गए लेकिन मां का कोई अता-पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया।


रविवार को ग्रामीणों ने फिर से जंगल में तलाश की तो क्षत-विक्षत अवस्था में महिला का शव मिला और शरीर के अंग बिखरे हुए पड़े थे। इनको देखकर गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने जंगली सुअरों के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत होने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस को दिया था प्रार्थना पत्र

जलेसर थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण प्रार्थना पत्र देकर गए थे। महिला की पुलिस ने भी तलाश की थी लेकिन शव मिलने के बाद पुलिस को परिजनों ने खबर नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया। 

परिजनों को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने सुअरों द्वारा जिंदा खा जाने की बात बताई गई। हड्डियों से मांस जानवर खा चुके थे, इसी वजह से पोस्टमार्टम नहीं कराया। परिजन लिखित में पत्र भी देकर गए हैं। 

पहले भी हमला कर चुके हैं सुअर

जंगली सुअरों के हमले पहले भी हो चुके हैं। राजा का रामपुर क्षेत्र में करीब छह माह पूर्व सुअरों ने ग्रामीणों पर हमला किया था। यहां से वन विभाग की टीम सुअर के बच्चों को पकड़ने में कामयाब रही थी। 

पिछले माह थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव दहेलियां पूठ में मकान के बाहर खेतों में कार्य कर रहे किसानों पर सुअरों ने हमला कर दिया था। इस हमले में पांच लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन

दुर्गंध आने पर चला पता

गांव बचेपुरा के प्रधान मुकेश कुमार यादव ने बताया कि जंगली सुअरों के हमले से वृद्धा की जान चली गई है। शुक्रवार को खेतों की ओर गई तभी से गायब थी। रविवार को दुर्गंध आने पर शव बरामद किया गया था। 

फोरेस्ट रेंजर राकेश कुमार बालियान ने कहा कि पालतू जानवर हमला नहीं करता है। गांव में जाकर पूरी जानकारी और स्थित देखने के बाद ही बताया जा सकता है कि जंगली या पालतू सुअर ने हमला किया है। 


यह भी पढ़ें- किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें