फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गहने लेकर मायके गई पत्नी, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 02 Feb 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के युवक ने पत्नी पर शादी के बाद संबंध नहीं बनाने और घर से गहने लेकर मायके जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिमपुरी क्षेत्र के युवक ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। बताया था कि उनकी शादी 25 नवंबर 2020 को लखनऊ में हुई थी। आरोप है कि ससुर, सास व साले ने सही तथ्य छिपाकर विवाह कराया। पत्नी मां के पुश्तैनी गहने लेकर मायके रख आई। ससुराल वाले पत्नी को मायके के पास 50 लाख रुपये का फ्लैट लेकर रखने का दबाव बनाने लगे। मांगने पर गहने लौटाने से मना कर दिया। इन घटनाओं से उसके पिता मानसिक अवसाद में आ हुए और उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें