फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी का कत्ल....क्योंकि वो खाती थी गुटका, मोबाइल पर करती थी ऐसी बातें; इसलिए मार डाला

Sun, 12 Nov 2023 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पत्नी के कत्ल की वजह उसकी गुटका खाने की गंदी लत और फोन पर ज्यादा देर तक बात करना बनी। पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
 
विज्ञापन
Husband Kills Wife In agra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर के इंद्रा नगर में पत्नी की हत्या गुटका खाने और मोबाइल पर बात करने पर विवाद में हुई थी। बृहस्पतिवार को पत्नी की हत्या करके पति उसे कमरे में बंद कर भाग गया था। आरोपी ने ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

ये है मामला 
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि इंद्रा नगर निवासी हेमंत ने पहली पत्नी की मौत के बाद चित्रा के साथ शादी की थी। चित्रा तलाकशुदा थी, उसके 10 साल का बेटा भी है। मई में शादी के बाद से ही हेमंत का उससे विवाद शुरू हो गया था। हेमंत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी चित्रा मोबाइल पर काफी देर तक बात करती थी। वह गुटका भी खाती थी। इसे लेकर कई बार दोनों में विवाद हुआ था। 

ये भी पढ़ें - 'यज्ञ में बैठने लायक नहीं वो': ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने क्यों की आत्महत्या? सुसाइड नोट में लिखा सच
विज्ञापन

पत्नी की ये आदतें नहीं थी पसंद 
आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी का गुटका खाना पसंद नहीं था। बृहस्पतिवार को भी वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया था। गुस्से में पत्नी का चुनरी से गला घाेट दिया। शव पर चादर डालकर वह भाग गया था।

ये भी पढ़ें - होम स्टे की वो काली रात: युवकों ने महिला कर्मी को शराब पिलाई फिर किया सामूहिक दुष्कर्म...इस हाल में मिली युवती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें