फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो साल से मायके में थी पत्नी, फोन पर हुई कहासुनी तो पति ने दे दी जान

विज्ञापन
राजदीप का फाइल फोटो। - फोटो : राजदीप का फाइल फोटो।
विज्ञापन
किशनी। पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद सींगपुर निवासी युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारा। घटना के बाद घर में चीख पुकार मची है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सींगपुर निवासी राजदीप सिंह (25) की पत्नी करीब दो साल से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम फोन पर राजदीप की पत्नी से बात हुई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद युवक अपने कमरे में चला गया था। देर रात परिजन जब राजदीप के कमरे की ओर गए तो शव फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची। फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतक के छोटे भाई विक्की ने बताया कि कई बार भाई पत्नी को लेने के लिए ससुराल भी गए लेकिन भाभी साथ नहीं आईं। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें