फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का कत्ल: घरवाली को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को जलाया; आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बेरहम पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को जला दिया। मायके वालों की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव नगला महा सिंह में 27-28 मई की रात महिला की हत्या कर शव को जलाने के आरोपी पति अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिसे जेल भेज दिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन





 

ग्राम व थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद निवासी राजकुमार ने 28 मई को थाना बरहन में केस दर्ज कराया था। पुलिस को बताया कि उनकी बहन रेखा देवी का विवाह गांव नगला महा सिंह थाना बरहन निवासी अजय के साथ हुआ था। ससुरालीजन शादी के पहले दिन से ही बहन को परेशान कर रहे थे। चार वर्ष की बेटी और दो वर्ष का बेटा है। 


 
विज्ञापन

28 मई को सूचना मिली कि रेखा की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। सूचना पर जब वह लोग पहुंचे तो ससुरालीजन गायब थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस कराया गया। शादी को अधिक समय बीतने के कारण दहेज हत्या की धारा हटाकर हत्या की धारा में केस को तब्दील किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें