फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वो पति को इंजीनियर समझती रही... फिर डेंटिस्ट पत्नी के सामने आई ऐसी हकीकत, छूटे पसीने

Fri, 13 Dec 2024 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कंप्यूटर इंजीनियर और 30 लाख रुपये का सैलरी पैकेज देख डेंटिस्ट युवती ने शादी तो कर ली, लेकिन कुछ दिन बाद हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। पता चला कि पति इंजीनियर तो छोड़ो 6वीं पास निकला। 
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा में पिता ने डेंटिस्ट बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति सहित अन्य ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि निकाह के समय ससुरालियों ने बेटे को इंजीनियर बताया था। बाद में वह छठवीं पास निकला। विरोध पर बेटी को घर से निकाल दिया। उनसे 60 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। 

विज्ञापन


सेक्टर-11, आवास विकास कॉलोनी निवासी अबुल माजिद सिद्दीकी आवास विकास परिषद में वरिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी नाजिया माजिद डेंटिस्ट है। वर्ष 2014 में लोहामंडी के बेसन बस्ती निवासी रजिया बेगम, मोहम्मद इमरान व अन्य अपने पुत्र मोहम्मद फैजान का रिश्ता लेकर उनके घर आए थे। मोहम्मद फैजान ने खुद को कंप्यूटर इंजीनियर और सैलरी पैकेज 30 लाख रुपये बताया। 

उन्होंने भरोसा कर 15 जनवरी 2016 को दोनों का निकाह कर दिया। निकाह के बाद उन्हें पता चला कि मोहम्मद फैजान कहीं नौकरी नहीं करता है। वह इंजीनियर नहीं बल्कि 6वीं तक ही पढ़ा-लिखा है। इसका विरोध करने पर पति और अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए बेटी का उत्पीड़न करने लगे। मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में सिकंदरा थाना प्रभारी का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें