फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मदद से पत्नी ने शराबी पति को सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर रखेगा याद

Wed, 17 Apr 2019 02:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में एक महिला ने शराबी पति को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा। पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाला तो उसने पुलिस की सहायता ली और घर के अंदर आ गई। इसके बाद पति को पूरी रात घर से बाहर काटनी पड़ी। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के एक सेक्टर की रहने वाली महिला का पति मंगलवार रात को शराब पीकर आया था। पत्नी का पति से झगड़ा हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। उसे घर के बाहर निकाल दिया। इसके बाद घर में ताला लगाकर पति भी चला गया। 

महिला थाना सिकंदरा पहुंच गई। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पति ने कहा था कि नशा उतरने पर उसे घर के अंदर आने देगा। इस पर पुलिस महिला को घर लेकर आई। महिला ने ताला खोल दिया। इसके बाद घर के अंदर प्रवेश कर गई। 
विज्ञापन


महिला ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने पति को घर में नहीं आने दिया। इस कारण शराबी पति को सारी रात घर के बाहर काटनी पड़ी। यह मामला कॉलोनी में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें