फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाचार पत्नी की गुहार- मेरे पति को बचा लीजिए डीएम साहब...

Fri, 18 May 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डीएम ऑफिस के बाहर बैठा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा की रहने वाली एक महिला अपने पति को बचाने के लिए दर-दर भटक रही है। पति के इलाज में सारी जमापूंजी खर्च हो चुकी है। आर्थिक तंगी के चलते अब वो अपने पति का इलाज करने में असमर्थ है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़ित महिला अपने बीमार पति को लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गई। उसने रोते हुए पति को बचाने की गुहार लगाई। डीएम ने भी उसे मदद का भरोसा दिया। साथ ही एबुलेंस से मरीज को जिला अस्पताल भिजवाया। 

महानगर क्षेत्र में बिरला मंदिर के समीप लक्ष्मी नगर निवासी लक्ष्मी के पति देवी लाल रीढ़ की हड्डी गलने की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के चलते देवी लाल चल नहीं पाते हैं। इलाज में काफी पैसा खर्चा हो चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की छूटी पढ़ाई, खाने के पड़े लाले

पत्नी लक्ष्मी ने अपने स्तर पर उपचार की काफी कोशिश की, लेकिन धन के अभाव में हार मानकर घर बैठ गई। इस बीमारी का उपचार निजी अस्पतालों में महंगा बताया जा रहा है। 

पति के इलाज में सारी जमापूंजी खत्म हो चुकी है। अब लक्ष्मी के घर में रोटी के लाले पड़ रहे हैं। 10 साल के पुत्र ने भी धन अभाव में पढ़ाई छोड़ दी है। शुक्रवार को लक्ष्मी पति को रिक्शे पर लेकर कलक्ट्रेट आफिस पहुंची। 

लक्ष्मी ने डीएम ऑफिस में पति को जमीन पर लिटा दिया और बैठ गई। गुहार लगाने लगी ‘डीएम साहब मेरे पति को बचा लीजिए’। घर में खाने को कुछ नहीं है, न इलाज के लिए पैसा नहीं है। 

इस दौरान डिप्टी कलक्टर ने लक्ष्मी की पीड़ा सुनी और उपचार का भरोसा दिलाया। सीएमओ को फोन कर एंबुलेंस बुलाई। फिलहाल देवी लाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें