फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक, पत्नी ने कहा- अब है अवैध, मैं नहीं जाऊंगी मायके

Tue, 20 Aug 2019 09:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
तीन तलाक पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार के नए कानून के बाद तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं में जागरूकता दिखाई दी है। कासगंज के सहावर में तीन तलाक का पहला मामला सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। वहीं महिला मायके नहीं गई बल्कि ससुराल में ही रह रही है। पति फरार है।
विज्ञापन


सहावर के मोहल्ला चौधरी निवासी खुश मोहम्मद ने पत्नी रजिया से विवाद होने पर उसे तीन तलाक कह दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

सोमवार को इलाज के बाद महिला को पुलिस थाने ले गई। जहां उसने स्पष्ट किया कि वह तलाकशुदा नहीं है क्यों कि नए कानून के मुताबिक तीन तलाक अवैध हो चुका है। वह मायके नहीं जाएगी और बच्चों संग ससुराल में ही रहेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को ससुराल पहुंचा दिया और आरोपी पति की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। वह अभी फरार है। पुलिस ने महिला के बयान भी दर्ज किए हैं।

तीन तलाक का जिले में यह पहला मामला है। महिला की जारूकता देख लोग चर्चा कर रहे हैं कि मुस्लिम महिलाओं ने अब तीन तलाक को पूरी तरह अवैध मान लिया है।

सहावर थाना प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि महिला अपनी ससुराल में है और उसका पति फरार है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें