फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेढ़ साल बाद ससुराल लौटी पत्नी, रात में फंदे से लटका पति

Mon, 26 Oct 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नगला छिद्दा इलाके में जूता कारीगर अमन ने शनिवार देर रात अपने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक अमन की पत्नी डेढ़ वर्ष से मायके में थी। शनिवार को ही वह लौटकर ससुराल आई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को किसी बात पर पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी हुई। गुस्से में अमन घर से निकल गया और देर रात तक मोहल्ले में चल रहे जागरण में रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह रात में शराब के नशे में था और बाद में घर लौटा। कुछ देर बाद परिजन ने उसका शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजन उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, हालांकि पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। एसीपी बजरंग प्रसाद का कहना है कि पुलिस को किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-
दोस्त की मौत का सदमा सहन नहीं कर सका पुताई कारीगर
आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पुताई कारीगर संदीप के रूप में हुई है, जो अपने पिता टिंचू के साथ पुताई का काम करता था।
विज्ञापन

घटना के वक्त शनिवार को परिजन घर से बाहर गए हुए थे और रविवार सुबह जब वे लौटे तो संदीप का शव फंदे से लटका मिला। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि संदीप के एक करीबी दोस्त ने करीब बीस दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी। दोस्त की इस अचानक हुई मौत के बाद से संदीप गहरे मानसिक तनाव (अवसाद) में रहता था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी अवसाद के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस को लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें