फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पहुंचीं पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, मंदिर में की पूजा

Sat, 06 May 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा/ फिरोजाबाद
विज्ञापन
आगरा में जशोदाबेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन शनिवार को सुबह ट्रेन से आगरा पहुंची। उनके आगमन पर यहां आगरा फोर्ट स्टेशन पर उनका स्वागत किया गया। वे यहां स्‍थानीय होटल में ठहरी हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि जशोदाबेन आगरा से फ़िरोज़ाबाद जाएंगी और यहां एक सामाजिक कार्यक्रम में ‌हिस्सा लेंगी। फिरोजाबाद के पालीवाल ऑडिटोरियम में साहू-राठौर समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जशोदाबेन इसी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे फिरोजाबाद से उरई के लिए निकल जाएंगी। 
   
विज्ञापन

पंचेश्वर मंदिर में की पूजा

अागरा में जशोदाबेन - फोटो : अमर उजाला
आगरा आगमन के दौरान पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने आगरा के घटिया आजम खां रोड स्थित मंदिर में पूजा अर्चना भी की। घटिया के इस राठौड़ मंदिर में जशोदाबेन ने भगवान शंकर का अभिषेक किया, केले के पेड़ की पूजा की और मनौती मांगी। इसके दौरान सुरक्षा के इंतजाम भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें