फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की पत्नी को वापस बुलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल निवासी एक दिव्यांग ने एसपी से भाई की पत्नी को मायके से बुलवाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि न तो वह घर आ रही हैं। न ही उनके परिजन शादी में खर्च किए गए रुपये ही वापस कर रहे हैं। एसपी ने मामले में थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बरनाहल क्षेत्र निवासी जबर सिंह ने अपने भाई मित्तल की शादी मई 2019 में की थी। फिरोजाबाद निवासी एक मध्यस्थ ने शादी करवाई थी। कुछ दिन बाद उसके कुछ रिश्तेदार आए और साथ ले गए। कहा कि कुछ दिन बाद वापस भेज देंगे। एक सप्ताह का समय बीतने के बाद भाई जब पत्नी को लेने गया तो उन लोगों ने भेजने से मना कर दिया।
उसने तीन नवंबर को थाने में शिकायत भी दी, तब पुलिस ने भाई की पत्नी को थाने बुलाया। वहां साथ चलने से मना कर दिया और चली गईं। सोमवार को जबर सिंह एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि यदि भाई की पत्नी वापस नहीं आना चाहती तो शादी में किया गया खर्च उसे वापस दिलाया जाए। मामले में एसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें