फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फोटो देख कांप गया ससुर का कलेजा, बहू ने दिया इस वारदात का अंजाम

Tue, 15 May 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
यूपी के एटा जिले में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई। मृतक के पिता को सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से हत्या का पता चला। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल से कुछ दूर मिले मोबाइल फोन से पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।  

रिजोर क्षेत्र के कुरीना दौलतपुर मोड़ के पास खेत में सोमवार को मिले शव की शिनाख्त परिजनों ने कर ली है। मृतक बलराम उर्फ संदीप शाक्य (23) पुत्र सोनेलाल फिरोजाबाद जिले के गांव नगला भूड़ का रहने वाला था। 
विज्ञापन
Trending Videos

दवा दिलवाने के बहाने बुलाया

मृतक संदीप का फाइल फोटो
मृतक के पिता सोनेलाल के अनुसार दो दिन पहले संदीप को उसकी पत्नी गायत्री ने दवा दिलवाने के बहाने से अपने घर रिजोर बुलाया था। इसके बाद वो वापस नहीं आया। 

शव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उसके बेटे का फोटो वायरल किया गया था। जिसे गांव के कुछ लोगों ने देखा था। जिसके माध्यम से उसे बेटे की हत्या होने की जानकारी मिली थी।

उनका आरोप है कि गायत्री ने अपने प्रेमी रंजीत उर्फ रामू संग मिलकर उसकी की गला रेतकर हत्या कर दी है। वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके शव को खेत में डाल दिया। 
विज्ञापन

प्रेमी संग महिला फरार

रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी रिजोर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला और उसका प्रेमी फरार है। मोबाइल के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ जेल भेजा जाएगा। 

परिजनों ने बताया कि संदीप की एक साल पहले शादी हुई थी। बच्चा न होने के चलते उसकी पत्नी का इलाज कराया जा रहा था। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें