पिनाहट। थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी के लापता होने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित राकेश कुमार निवासी सोफीपुर थाना बसई मुहोम्मदपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उसकी पत्नी रजनी देवी (23 वर्ष) अपने छोटे पुत्र को साथ लेकर घर से कहीं चली गई। फिर वापस नहीं लाैटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी एक युवक के संपर्क में थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।