बाह। बासौनी के हरलालपुरा गांव में सोमवार को भद्रा का साया बता कर होलिका दहन नहीं हुआ। गांव में 5 पंच थोक हैं। भद्रा के साये को लेकर विवाद की स्थिति पैदा होने पर पंच थोकों ने होलिका दहन से अपने पांव पीछे खींच लिए। पुलिस ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन होलिका दहन को गांव के पंच तैयार नहीं हुए। मंगलवार को चंद्रग्रहण की छाया रही। दिन भर ग्रहण का सूतक होलिका दहन में बाधा बना रहा। ग्रहण के समापन एवं शुद्धिकरण के बाद होलिका दहन पर सहमति बनी। प्रभारी निरीक्षक बासौनी ने बताया कि भद्रा के चक्कर में साेमवार को हरलालपुरा में होलिका दहन नहीं हुआ था। मंगलवार को चंद्रग्रहण के बाद दहन पर सहमति बनी थी।