फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया तो पत्नी ने छोड़ा घर, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला; फिर हुआ ये फैसला

Sun, 02 Jun 2024 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा के परिवार परामर्श केन्द्र में ऐसा मामला आया, जिसे सुनने के बाद काउंसलर भी हैरान रह गए। पति और पत्नी के बीच मोबाइल का रिचार्ज न कराना विवाद की वजह बन गया। दोनों को समझाया गया और अगली तारीख पर बुलाया गया है।  
 
विज्ञापन
पति-पत्नी में विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को छोटी-छोटी बात पर दंपती में विवाद हो रहा है। बात रिश्ते टूटने तक पहुंच जा रही है। शनिवार को थाना ताजगंज का एक मामला आया, जिसमें मोबाइल रिचार्ज न कराने पर पत्नी ने घर छोड़ दिया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। जब काउंसिलिंग की गई तो बताया कि पति ने मोबाइल का रिचार्ज कराने से मना कर दिया था। इसी वजह से पति का साथ छोड़ दिया। काउंसलर ने पति को समझाया। आगे से समझदारी के साथ काम करने की सलाह देकर अगली काउंसिलिंग पर आने के लिए कहा।
विज्ञापन



 

सुनवाई में अगली तारीख मिलते ही महिला ने किया हंगामा
 पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को मामले में अगली तारीख मिलते ही महिला ने हंगामा किया। वह बेटी को ससुराल भेजना नहीं चाह रही थी। महिला पुलिसकर्मी ने शांतिभंग में बंद कराने की धमकी दी तो उससे भिड़ गई। करीब आधे घंटे तक ऐसे हालात रहे। बाद में किसी तरह महिला को शांत कराया गया।

 
विज्ञापन

महिला ने लगाया ये आरोप 
महिला ने आरोप लगाया कि सुनवाई के नाम पर परिवार परामर्श केंद्र में तीन तारीखों पर बुला चुके हैं। हम लोग बेटी को ससुराल भेजना नहीं चाहते। सिर्फ कार्रवाई चाहते हैं। यहां काउंसिलिंग कर अगली तारीख दे दी जाती है। ससुराल में बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। कोई कार्रवाई नहीं हुई सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है। इस बार भी काउंसिलिंग कर 15 जून की तारीख देकर हमें फिर से आने के लिए कहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें