उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पति-पत्नी और वो की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति का शव सड़क पर पड़ा मिला था, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। 14 जून को हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश करीब डेढ़ महीने पहले रची गई थी।
जलेसर थानाध्यक्ष डीएन मिश्रा ने बताया कि 12 जून को अकबरपुर हबेली निवासी 28 वर्षीय बंटी का शव गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर मिला था। मृतक की पत्नी रेनू और कस्बा के गढ़ी रामताल निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा से शक के आधार पर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह एक-दूसरे को करीब डेढ़ वर्ष से जानते थे। शादी-विवाह आदि में पूड़ी बेलने व खाना बनाने का काम करते थे। इसी दौरान दोनों के मधुर संबंध हो गए।
आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था पति ने
कृष्ण कुमार अक्सर रेनू के घर उससे मिलने चला जाता था। बंटी के साथ बैठकर शराब भी पी लेता था। करीब एक माह पहले बंटी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिस पर विवाद हुआ था। दोनों ने उसी दिन बंटी को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। योजना के तहत बंटी को लेकर कृष्णा घंटाघर स्थित शराब के ठेके पर ले गया। जहां दोनों ने शराब पी, तभी रेनू आ गई।
पहले पति के पिलाई शराब
इस पर दोनों बंटी को बाइक पर बैठाकर गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर ले गए। जहां कृष्णा व बंटी ने फिर शराब पी। इस दौरान रेनू ने बंटी की शराब में नशे की गोलियां मिला दीं। उसके बेहोश होने पर दोनों ने मोटरसाइकिल के क्लच के तार से गला घोंट दिया। इससे न मरने पर रेनू ने बंटी के पैर पकड़े और कृष्णा ने उसके सिर को घुटने से दबाकर चाकू से गला रेत दिया। क्लच तार व चाकू को वहीं फेंक कर चले गए।