यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने युवक की पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से पत्नी फरार है।
जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम भूड़ा बरथरा निवासी 25 वर्षीय प्रेमबाबू पुत्र राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी पूजा एवं डेढ़ वर्षीय बेटा पीयूष के साथ गांव में रहता था। रविवार सुबह प्रेमबाबू अपने घर में मृत मिला।
परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रेमबाबू मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और एक माह पहले घर आया था।