मथुरा के राया थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल एक महिला ने अपने पति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वो उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था।
पुलिस के मुताबिक महिला ने प्रेम संग मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला समेत प्रेमी की मां और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।