फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी कर रही उत्पीड़न, मांगे 50 लाख रुपये

Thu, 25 Dec 2025 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाले चेतन कुमार पंकज ने अपनी पत्नी व ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


चेतन कुमार का कहना है कि उनकी शादी 23 अप्रैल 2022 को बिना दान-दहेज के हुई थी। बाद में पारिवारिक विवाद होने लगे। 2 अगस्त 2025 को एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में उनके, उनके पिता और भाइयों के साथ मारपीट की गई। पत्नी मीना उर्फ नेहा ने गला दबाकर पिता को मारने की कोशिश की।
घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। पुलिस के समझाकर चले जाने के बाद दोबारा जानलेवा हमला कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। 5 नवंबर को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये मांगे गए। चेतन कुमार ने पत्नी और ससुराल वालों पर गिरोह बनाकर लोगों से धन वसूलने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें