थाने में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला आखिरकार एसडीएम कोर्ट में बयान के बाद प्रेमी के साथ चली गई। पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि छह जुलाई को प्रेमी मनीष उसकी पत्नी को ले गया है।
पत्नी दो बच्चों को भी घर पर ही छोड़ गई है। शनिवार को पुलिस ने महिला को प्रेमी सहित पकड़ लिया था। वहां महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। दोनों को एसडीएम न्यायालय भेजा गया।
वहां भी महिला ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही, इस पर अधिकारी ने महिला को स्वतंत्र रूप से कहीं भी जाने के आदेश दिए। महिला प्रेमी के साथ चली गई। वह चार वर्षीय पुत्री को भी साथ ले गई।