फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पति ने रचाई दूसरी शादी

Tue, 22 May 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
dowry
विज्ञापन
यूपी के एटा जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद दूसरी शादी कर ली। पीड़ित महिला के पिता ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी देवीनंदन ने अपने दामाद मनोज कुमार के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल देने व दूसरी महिला से शादी करने का मामला दर्ज कराया है।

पिता देवी नंदन का आरोप है कि सहावर के गांव लल्लुपुर का रहने वाल आरोपी दामाद उनकी बेटी नेहा को दहेज की खातिर मारता पीटता था। एक दिन पंचायत भी की गई। पंचायत में भी दामाद नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का घर किसी तरह से बना रहे, यह सोचकर पिता उसे ससुराल में ही छोड़ आए। मार्च 2018 में नेहा की बुरी तरह से पिटाई की और घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वो मायके आकर रहने लगी। 
 
इसी बीच दामाद मनोज कुमार ने दूसरी महिला से शादी कर ली। दूसरी शादी का पता चला तो मायके वालों ने विरोध किया। ससुराल वालों की ओर से नेहा को जान से मारने की धमकियां भी दी जाने लगी। 

पीड़ित नेहा के पिता ने सोमवार को दामाद मनोज सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें