बरौली अहीर (आगरा)। थाना एकता क्षेत्र के कौलक्खा में रविवार देर शाम पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और धक्का-मुक्की में दूसरी मंजिल से गिरकर पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नरीपुरा (शमसाबाद) निवासी मनीषा की शादी 12 वर्ष पहले कौलक्खा निवासी राजवीर सिंह के साथ हुई थी। मृतका के पिता कप्तान सिंह ने एकता पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि राजवीर ने मनीषा को छत पर बुलाकर नीचे फेंक दिया। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी दो बेटियों मनीषा की शादी राजवीर से और ममता की शादी टिंकू पुत्र ताराचंद के साथ एक ही घर में की थी।
वर्जन :
उन्हें घटना की जानकारी छोटी बेटी ममता ने दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। पति-पत्नी छत पर लड़ रहे थे इसी दौरान पत्नी की छत से गिरकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी - यतेंद्र कुमार नागर एसीपी (ताज सुरक्षा)
-