फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणित के प्रोफेसर पति के साथ नहीं रहना चाहती है पत्नी, वजह जानकार काउंसलर भी हैरान

Mon, 20 Feb 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पत्नी का आरोप है कि जब भी पति कॉलेज से आता है, तो उससे बात नहीं करता, लेकिन छात्राओं के साथ फोन पर मीठी-मीठी बात करता है।
विज्ञापन
पति पत्नी के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केन्द्र में गणित के प्रोफेसर का घरेलू विवाद पहुंचा है। छात्राओं से फोन पर बातें करने पर इस प्रोफेसर के घर का माहौल बिगड़ गया है। पहले पति-पत्नी में झगड़े हुए। बाद में दोनों अलग हो गए। पत्नी ने पति पर कई आरोप लगाए हैं जबकि पति ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। रविवार को दूसरी तारीख पर भी काउंसलर ने समझाया लेकिन दोनों साथ रहने को राजी नहीं हुए। अब आखिरी कोशिश के लिए इन्हें तीसरी तारीख दी गई है।

विज्ञापन


गणित के  प्रोफेसर की शादी 6 साल पहले प्रयागराज में हुई थी। 5 साल की एक बेटी है। 6 महीने पहले पति से झगड़ा होने पर पत्नी मायके में है। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दूसरी तारीख थी। पत्नी का कहना है कि काॅलेज से घर आने के बाद भी पति छात्राओं से फोन पर मीठी-मीठी बातें करते हैं। पूछने पर बोलते हैं कि छात्र हैं तो पढ़ाई के बारे में पूछेंगे ही। काॅलेज की बातें काॅलेज में करें। जब देखो फोन पर खुश होकर बातें करते रहते हैं।

उधर, पति ने कहा कि मैं एक शिक्षक हूं। छात्र-छात्राओं को अगर पढ़ने में कोई परेशानी आती है तो वह फोन पर मुझसे पूछ लेते हैं। इस बात को लेकर पत्नी शक करती है। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि समझाने पर भी जब दोनों साथ रहने को राजी नहीं हुए तो तीसरी तारीख दी गई।

फोन पर बोल दिया तीन तलाक

शमसाबाद रोड निवासी युवती की शादी दो साल पहले मथुरा के युवक के साथ हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही दंपती में झगड़े होने लगे। दो महीने बाद पत्नी मायके आ गई। उसका कहना था कि पति का किसी के साथ अफेयर है। ससुराल में कोई ठीक से बात भी नहीं करता है। पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया है। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पति एक भी बार काउंसलिंग में नहीं आया। इस पर केस दर्ज कराने की संस्तुति की गई। इधर, परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 82 जोड़े बुलाए गए थे। 22 जोड़े उपस्थित हुए। इनमें से तीन में सुलह हो गई। तीन मामलों में केस दर्ज कराने की संस्तुति की गई। शेष मामलों में अगली तारीख दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें