फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति की प्रेमिका को चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में पति को दूसरी युवती के साथ पत्नी ने आपा खो दिया। इसने पति की प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान पति-पत्नी और वो के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची तीनों को पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आगरा निवासी एक युवक का पिनाहट क्षेत्र की युवती से संबंध है। बुधवार को युवक बसई अरेला क्षेत्र पहुंचा और युवती को फोन करके बुला लिया। पति के इस संबंध की भनक पत्नी को भी थी। वह भी पीछे से वहां पहुंच गई। पति को दूसरी युवती के साथ देख पत्नी आगबबूला हो उठी। उसने पति की प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर पति को भी पीटा। इस दौरान सड़क पर तीनों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह देख जुटे लोगों ने बीच बचाव किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
थाना प्रभारी बसई अरेला विपिन कुमार का कहना है कि शादीशुदा युवक का एक युवती से प्रेम संबंध है। तीनों में झगड़ा होने पर पुलिस उन्हें थाने ले आई थी। पर, यहां दोनों पक्ष में समझौता हो गया। इसके बाद हिदायत देकर तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें