फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: निकाह के पांच साल बाद टूटा शायना का दिल, इस बात को लेकर पति ने घर से निकाला; तीन बार बोला तलाक

Sat, 25 Mar 2023 07:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पति दहेज में कार नहीं मिलने से नाराज था। जिसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे तलाक दे डाला। पीड़िता ने अधिकारियों से इंसाफ मांगा है।
 
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज में एक महिला ने तीन तलाक के मामले में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि कार नहीं देने पर उसका उत्पीड़न किया गया। उसे घर से निकाल दिया। पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

यहां का है मामला 

ताजगंज के गांव पचगाईं खेड़ा निवासी शायना ने पुलिस को बताया कि निकाह 7 अप्रैल 2018 को हाथरस के गांव चंद्रगढ़ी चंदपा निवासी आसिफ के साथ हुआ था। ससुराल वाले दान-दहेज से खुश नहीं हुए। शादी के बाद दहेज में होंडा सिटी की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। 29 जनवरी 2023 को ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट की। किसी तरह उसने मामले की जानकारी भाई को दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय

भाई ले गया मायके

शायना ने बताया कि भाई ससुराल आया। पुलिस की मदद से उसे मायके ले आया। इसके बाद 1 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे ससुराल वाले जबरदस्ती घर में घुस आए। मारपीट की। विरोध करने तीन बार तलाक बोलकर चले गए। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें