फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को पीटा

Mon, 10 Jul 2023 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को पीटा
विज्ञापन

ससुर और देवर ने भी दिया साथ, पीडि़ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। गांव डांडी में एक शराबी ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब मना किया तो पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। ससुर और देवर ने बचाने की बजाय महिला से ही हाथापाई की। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव डांडी निवासी प्रतिभा देवी का पति अवनीश सिंह शराब पीने का आदी है। रविवार को अवनीश आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। प्रतिभा ने रुपये देने से साफ मना कर दिया तो वह झगड़ा करने लगा। पत्नी ने कहा कि शराब पीना छोड़ दो। इसी बात पर आग बबूला अवनीश ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर देवर राघवेंद्र और ससुर ज्ञान सिंह भी वहां आ गए। प्रतिभा को बचाने के बजाय दोनों ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से हट गए। थाने पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें