फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर किया हमला, इस तरह बची जान

Thu, 29 Dec 2022 05:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थानाध्यक्ष रजावली उमापति मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के रजावली थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन लोगों पर हत्या का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ये है मामला 

पीड़ित महीपाल का कहना है कि वह थाना रजावली क्षेत्र के गांव गढ़ी पांडेय का रहने वाला है। उसकी पत्नी संगीता देवी के प्रेम संबंध नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी मनीष कुमार से है। 27 दिंसबर की रात वह घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहा था, तभी संगीता अपने प्रेमी मनीष कुमार और बृजेश तथा अशोक के साथ वहां आई। सभी लोगों ने उस पर लाठी डंडे से हमला करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। 

जगार होने पर भागे आरोपी 

इस बीच शोरगुल किए जाने पर गांव में जगार हो गई, तभी आरोपी देख लेने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही संगीता देवी निवासी गढ़ी पांडेय थाना रजावली, मनीष, बृजेश और अशोक कुमार निवासी भीकनपुर थाना नगला सिंघी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष रजावली उमापति मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें