फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे: विशेष समुदाय के लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़ रहे लोगों को भी पीटा, तलाश जारी

Thu, 29 Dec 2022 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मोहल्ला निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि वह क्षेत्र के मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। इसी समय मोहल्ले में बच्चों के बीच विवाद हो गया। जहीर पक्ष से जहीर, जायद, चांद बाबू, आलम, साका, आवेद, साबिर, अकरम, चांद तारा बेगम, गुड्डी बेगम के साथ 50 से 60 लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ला का है। यहां बच्चों के बीच हुए विवाद के दौरान एक समुदाय विशेष के युवकों ने क्षेत्रीय लोगों पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान एक पक्ष से चार लोग घायल हुए। रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख हमलावर भाग गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दस लोगों को नामजद करते हुए 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि वह क्षेत्र के मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। इसी समय मोहल्ले में बच्चों के बीच विवाद हो गया। जहीर पक्ष से जहीर, जायद, चांद बाबू, आलम, साका, आवेद, साबिर, अकरम, चांद तारा बेगम, गुड्डी बेगम के साथ 50 से 60 लोग वहां पहुंच गए। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने हनुमान चालीसा पढ़ रहे लोगों को भी पीटा। 

हमलावरों की पिटाई से गुलशन कुमार, किशन कुमार, ओमकार और सत्य प्रकाश घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस द्वारा दबिश दी गई, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। 
विज्ञापन


पीड़ित सत्यप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने जहीर, जायद, चांद बाबू, आलम, साका, आवेद, साबिर, अकरम, चांद तारा बेगम, गुड्डी बेगम को नामजद करते हुए करीब 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें