राजकीय पशु चिकित्सालय, करहल में सफेद गिद्ध का उपचार करते डॉक्टर।
करहल। करहल तहसील क्षेत्र में कुर्रा के नजदीक सफेद गिद्ध (इजिप्शियन वल्चर) को बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लग गया। जमीन पर तड़पते गिद्ध को देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी शोएब आलम अंसारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पक्षी को राजकीय पशु चिकित्सालय करहल ले गए। वहां उसका इलाज करवाया। इस दौरान वन विभाग के शिवम पाठक, ओमजीत सिंह, मनोज मौजूद रहे। संवाद