फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहीं मिले दो लाख तो विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 11 Sep 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिले दो लाख तो विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बरनाहल पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

बरनाहल। गणेश नगर गढिया की एक विवाहिता ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। बताया कि मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गणेश नगर गढ़िया निवासी ओमवती ने थाने में तहरीर दी। बताया कि पिता किशन सिंह ने उसकी शादी वर्ष 2022 में जनपद फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के गांव अकलाबाद निवासी दिनेश चंद्र के साथ की है। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसे मारते पीटते। दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर 14 जून 2023 को उसकी पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें