फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में खिली टमाटर की फसल तो खिले चेहरे

Fri, 03 Jan 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। टमाटर की अच्छी पैदावार ने किसानों की चेहरे खिला दिए हैं। उनका कहना है कि बीते वर्ष के सापेक्ष इस साल टमाटर की लहलहाती फसल से अधिक आमदनी होगी।किसानों को उम्मीद है कि इस बार टमाटर की बंपर पैदावार होगी। इसकी वजह है कि मौसम संबंधी किसी तरह का असर फसल पर अब तक नहीं पड़ा है। कीट आदि की समस्या भी सामने नहीं आई है। कादरगंज क्षेत्र में टमाटर की खेती अब प्रमुख फसल में बन चुकी है।गत वर्ष बादल छाए रहने, कोहरा और कीट की समस्या टमाटर की फसल प्रभावित हुई थी। हालांकि इस वर्ष अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। क्षेत्र में इस वर्ष टमाटर की फसल रकबा भी बढ़ावा है। किसानों ने टमाटर की खेती को प्राथमिकता दी है। गांव गढ़ी निवासी जगदीश ने बताया कि उन्होंने 15 वर्ष पहले क्षेत्र में टमाटर की फसल की शुरुआत की थी। वह नासिक से इसकी खेती के गुर सीख कर आए थे। उनकी इस जानकारी का लाभ अन्य किसान भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें