फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले की 67 ग्राम पंचायतें हो सकती हैं टीबी मुक्त

Fri, 03 Jan 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिले की 67 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त होने की ओर है। जिला पंचायती राज विभाग द्वारा इन ग्राम पंचायतों में सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इनको टीबी मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। जिले में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 16 ग्राम पंचायत पहले ही टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। अब 67 ग्राम पंचायतों ने इस दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इन ग्राम पंचायतों में एक हजार की आबादी पर तीस जांच के हिसाब से सैंपल लिए गए। इसमें ग्राम पंचायत में एक या एक भी मरीज नहीं मिलने, पहले से संक्रमित मरीजों का इलाज पूरा हो जाने, मरीजों के लिए पुष्टाहार की धनराशि को खाते में भेज दिए जाने आदि मानकों को परखा गया। इसमें विभाग को अच्छी सफलता मिली है। अब विभाग के इस दावे की जांच विभाग के माध्यम से की जाएगी।यदि विभाग का यह दावा सही निकला तो विश्व टीबी दिवस के मौके पर इन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही तीन साल तक इन ग्राम पंचायतों पर नजर रखी जाएगी। लगातार दूसरे साल टीबी से मुक्त रहने पर ग्राम प्रधानों को सिल्वर पदक और तीन साल तक गांव में कोई टीबी मरीज नहीं मिलने पर ग्राम प्रधानों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।सीएमओडॉ. राजीव अग्रवाल का कहना है कि जिले की 67 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त होने की ओर हैं। इन ग्राम पंचायतों में निर्धारित मानकों के आधार पर सर्वे कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें