मैनपुरी। जिला अस्पताल में आराम फरमाने वाले वार्ड ब्वॉय शनिवार को सक्रिय दिखाई दिए। वार्ड ब्वॉय ने न केवल मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया बल्कि वे इंडोर में भी पहुंचाते हुए दिखाई दिए।
शनिवार को ‘अमर उजाला’ ने जिला अस्पताल की लाइव खबर प्रकाशित की थी। इसमें वार्ड ब्वॉय की जगह तीमारदार ही मरीजों को स्ट्रेचर से ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। शनिवार को खबर छपी तो अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया। सीएमएस ने वार्ड ब्वॉय को काम न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शनिवार को जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय मरीजों को इमरजेंसी और इंडोर में स्ट्रेचर से ले जाते हुए दिखे। वार्ड ब्वॉय स्ट्रेचर के साथ इमरजेंसी गेट पर मौजूद दिखे। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।