फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निकाह से इन्कार करने पर घर में घुसकर युवतियों से अभद्रता, कपड़े फाड़े

Wed, 09 Apr 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। कस्बा के एक गांव में सगी बहनों ने जब निकाह करने से मना किया तो शोहदों ने परिजन के साथ घर पर हमला बोल दिया। युवतियों की पिटाई करने के साथ ही कपड़े फाड़ कर बेइज्जत किया। एक युवती के गाल पर काट लिया। घटना के बाद परिवार दहशत में है। स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स की दो पुत्रियां हैं। दो शोहदे उनकी पुत्रियों से जबरदस्ती निकाह करना चाहते हैं। जब मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गए। 7 अप्रैल की शाम को जब वह परिजन के साथ घर पर थे। तभी इस्लाम, नूरल, इस्लाम, उस्मान, नाैशाद, समशुल इनायर खां और संतरा घर में घुस आए। आते ही गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। शोहदों ने युवतियों के कपड़े फाड़ कर उन्हें बेइज्जत किया। इतना ही नहीं एक युवती के गाल पर भी काट लिया। बेटियों की चीख पुकार सुनकर जब पिता और मां बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। घर से शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकाते हुए वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। घटना के बाद दहशत में आई युवतियां परिजन के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पीड़िताएं व परिजन सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें