फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दादी के कमरे में गई बच्ची तो बुआ ने कर दी पिटाई

Fri, 14 Jul 2023 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादी के कमरे में गई बच्ची तो बुआ ने कर दी पिटाई
विज्ञापन

बचाने आई महिला को भी पीटा, बेवर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव महमूदिया में एक बच्ची दादी के कमरे में चली गई। इसी बात से गुस्साई बुआ ने उसकी पिटाई कर दी। बच्ची की मां ने विरोध किया तो ससुरालीजन ने उसकी भी पिटाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव महमूदिया में बृहस्पतिवार को संगीता देवी की पुत्री अपनी दादी के कमरे में चली गई। बस इसी बात पर ननद राजकुमारी ने बच्ची को पीटना शुरू कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब संगीता देवी ने कमरे के बाहर आकर विरोध किया तो राजकुमारी ने आवाज देकर सास संतोषी देवी, मुकेश और राजकुमार को बुला लिया। सभी लोगों ने उसको पीटकर घायल कर दिया। देवर ने धमकी दी कि कमरे में बंद कर आग लगा दूंगा। घटना के समय पति घर पर नहीं थे। महिला ने खेतों की तरफ भाग कर जान बचाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें