बाह: टोकने पर बिजली घर मार्ग पर कबाड़ का रिक्शा छोड़ कर भागा कबाड़ी, लदी थी बैटरियां
बाह। बिजली घर बाह के रास्ते रविवार शाम 7 बजे टोकने पर कबाड़ी अपना रिक्शा छोड़कर भाग गए। कबाड़ के नीचे रिक्शे में 6 बैटरियां रखी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस कबाड़ को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बिजली घर कॉलाेनी में आधा घंटे पहले लोगों ने खाली रिक्शा लेकर कबाड़ी को बिजली घर की ओर जाते हुए देखा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कबाड़ से भरा रिक्शा देख कर उसे टोका था कि क्या लाद लाए, इतना सुनते ही कबाड़ी रिक्शा छोड़ कर भाग गया। बस्ती के लोगों ने कबाड़ को देखा तो उसमें बिजली की 6 बैटरी दबी थीं। बस्ती के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैटरियों को कब्जे में लेकर छानबीन एवं कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद