कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कांतौर में रविवार को पति को शराब पीकर आने पर पत्नी का टोकना नागवार गुजरा। इससे क्षुब्ध होकर पति ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव कांतौर निवासी धर्मवीर (28) रविवार की रात करीब 8:00 बजे अपने घर शराब पीकर आया। उसके भाई नीरज ने बताया कि उसकी भाभी रश्मि ने भाई के शराब पीकर आने पर नाराजगी जताई। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने कमरे में पंखे पर दुपट्टा से फंदा लगाकर लटक गया। उसके फंदा लगाने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह परेशान हो गए। लोगों की मदद से उसे फंदा से उतारकर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।