फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 21 Oct 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात बाइपास मार्ग पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, इसी बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। गांव किलोनी रफातपुर निवासी ग्रामीण जगेश (53) रविवार की देर रात गांव बहेड़िया निवासी सेवाराम (45) और छोटे लाल (35) के साथ बाइक पर सवार होकर गांव किलोनी से बहेड़िया जा रहे थे। बाइपास मार्ग पर बहेड़िया के समीप उनकी बाइक तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीण एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जगेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल सेवाराम व छोटे लाल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घायलों को उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें