फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हैवानित की हद कर दी पार...दुष्कर्म न कर पाया तो महिला को पिला दिया तेजाब, दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 14 Dec 2024 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक युवक ने महिला के साथ हैवानियत की हदों को पार कर दिया। जबरन घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता को तेजाब पिला दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने महिला को तेजाब पिला दिया। सुनवाई कर अदालत ने थाना कागारौल क्षेत्र के गांव इकरामनगर निवासी कौशल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और थानाध्यक्ष को विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


महिला ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि वह 6 महीने पहले बाड़े में पशुओं को चारा डालने गई थी। वहां आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। 30 सितंबर को आरोपी घर में आ गया। पति से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने तेजाब पिला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें