फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेहूं क्रय केंद्र खुले, पहले दिन पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गेहूं की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र सोमवार को खुल गए। पहले दिन सभी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। डीआरएमओ ने मंडी परिसर में खोले गए गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। अब तक 1767 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इससे गेहूं की खरीद अच्छी होने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की खरीद के लिए 46 केंद्र बनाए गए है। जिले में पिछलेे तीन साल गेहूं की खरीद की स्थिति काफी खराब रही है। किसानों को खरीद का उचित मूल्य दिलाने के लिए इस बार 150 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। समर्थन मूल्य में वृद्धि हो जाने से इस बार किसानों का रुझान सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए बढ़ा है। डीआरएमओ ने मंडी में खोले गए दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें