फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रभारी को कारण बताओ नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। किसानों को गेहूं का उचित मूल्य दिलाने में सरकारी एजेंसियां लापरवाही बरत रही है। जिलाधिकारी के निरीक्षण में क्रय केंद्र बंद मिलने पर कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में तीन एजेंसियों के 52 केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति की जानकारी के लिए जिलाधिकारी ने गल्ला मंडी में संचालित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारी कल्याण निगम का क्रय केंद्र बंद मिला। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही के लिए कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रभारी को दोषी मानते हुए नोटिस जारी कर दिया है। दो दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे केंद्र
कासगंज। किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ देने के एवं खरीद का शत प्रतिशत लाभ देने के लिए रविवार एंवं अन्य सभी सरकारी अवकाश के दिनों में गेहूं क्रय केंद्र खुलेंगे। क्रय केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग, फेसकवर, सेनीटाइजर आदि की भी व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन

एक क्रय केंद्र बढ़ाया
कासगंज। किसानों को खरीद में राहत देने के लिए पीसीएफ ने सिढ़पुरा विकास क्षेत्र के अंतर्गत सहकारी संघ मोहनपुर पर अपना केंद्र खोला है। इससे जिले में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।
शासन की मंशा के अनुरूप जिले में निर्धारित सभी क्रय केंद्र नियमित खोले जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरतने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी-विजय कुमार शुक्ला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें