फोटो ABCD 3 मुटावई गांव में हाईटेंशन लाइन के तार टूटने गेंहू की फसल में लगी आग उठता धुंआ
- फोटो : संवाद
फतेहाबाद। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे थाना क्षेत्र के गांव मुटावई में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। करीब तीन बीघा कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
मुटावई निवासी रमाकांत पुत्र बंगाली बाबू बृहस्पतिवार शाम अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। तार गिरते ही खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान रमाकांत ने गेहूं के पूंज हटाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। सूचना पाकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।