आगरा के एक कवि का व्हाट्सएप हैक कर परिचितों को एपीके फाइल भेजी गई। इस फाइल में शादी का कार्ड था। इसकी जानकारी के बाद उन्होंने परिचितों को बताया कि ये संदेश उनका नहीं है।
आगरा में साइबर अपराधियों ने सदर क्षेत्र निवासी कवि डाॅ. अंगद धारिया के मोबाइल को मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे हैक कर लिया। उनके परिचितों को व्हाट्सएप पर शादी कार्ड के नाम पर एपीके फाइल भेज दी। सुबह चार बजे के उनके एक परिचित ने संदेश देखा तो शक हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कवि को फोन करके जानकारी दी। कवि ने परिवार में कोई शादी नहीं होने और निमंत्रण नहीं भेजने की बात कही। साइबर ठगों का काम होने का शक जताया। बाद में उन्होंने परिचितों को संदेश भेज कर आगाह किया। इससे कोई भी साइबर ठगों के चंगुल में नहीं आया। वह इस मामले में पुलिस से शिकायत करेंगे।