फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

सार

गोरहा बाईपास के समीप कासगंज-सोरों मार्ग पर बाइक सवार अर्जुन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पत्नी को सोरोंजी में छोड़कर अर्जुन टीकाकरण कार्ड लेने के लिए वापस अस्पताल की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। गोरहा बाईपास के समीप कासगंज-सोरों मार्ग पर बाइक सवार अर्जुन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अर्जुन की पत्नी को हादसे से गहरा सदमा लगा है। वह रो-रो कर बार-बार यही कह रही थी कि टीकाकरण कार्ड छूटने की गलती से ही उसके पति की जान चली गई। न कार्ड वहां छूटता और न वो उसे लेने के लिए दोबारा अस्पताल जाते। इस एक भूल से उनका साथ छूट गया।
विज्ञापन

सोरोंजी के नगला पलटू निवासी अर्जुन (24) सोमवार को अपनी पत्नी मीना के साथ उनकी एक माह की बच्ची का टीकाकरण कराने के लिए जिला अस्पताल गया था। यहां से वापस सोरोंजी पहुंचने पर उसकी पत्नी को याद आया कि बच्ची का टीकाकरण कार्ड अस्पताल में ही छूट गया है। पत्नी को सोरोंजी में छोड़कर अर्जुन टीकाकरण कार्ड लेने के लिए वापस अस्पताल की ओर चला गया। जब वह गोरहा बाईपास के समीप पहुंचा तो उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। एक युवक रामभवन ने घायल अर्जुन को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर उसकी पत्नी, अन्य परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें