फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका मेल में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Sun, 03 Feb 2019 08:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रेन में जन्मी बच्ची व उसकी मां के साथ डॉ कौशिकी
विज्ञापन
रविवार की सुबह कालका मेल में नवजात बच्ची की किलकारियां गूंज उठीं। चलती ट्रेन में एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया। महिला सहयात्रियों ने देवदूत बनकर उसका प्रसव कराया। 
विज्ञापन


ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचने के बाद जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। महिला यात्री अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रही थी। 

कालका से चलकर हावड़ा जाने वाली 12312 कालका मेल रविवार सुबह 10 बजे अलीगढ़ स्टेशन से आगे निकली, तभी एस-6 कोच में सफर कर रही फरजीना खातून 25 को प्रसव पीड़ा होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला यात्रियों ने प्रसव कराया

पुत्री को प्रसव पीड़ा से तड़पते देख पिता आंगू शेख एवं मां तंजला बीबी निवासी सुगरमील कोलकाता बंगाल ने घटना की जानकारी कोच में मौजूद टूंडला हेड क्वार्टर के डिप्टी सीआईटी मोहम्मद वसीम खान को दी। 

ट्रेन में महिला यात्री की हालत देख तत्काल सीआईटी ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को जानकारी देते हुए स्टेशन पर महिला चिकित्सक की मांग की। ट्रेन टूंडला पहुंचती उससे पूर्व ही महिला यात्री ने कोच में एक बच्ची को जन्म दिया। महिला यात्रियों ने प्रसव कराया। 

इधर, नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर रेलवे की महिला चिकित्सक डॉ. कौशिकी ट्रेन आने से पूर्व स्टेशन पहुंच गईं। ट्रेन के टूंडला आने पर चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ्य हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें